फूलमती पति मुरली लोधी के साथ फरीद पुर गांव में रहती थी। उसके चारों बेटे अलग-अलग मकानों में रहते हैं। मुरली ने बताया कि कुछ दिनों से पत्नी का दिमागी संतुलन ठीक नहीं था। बुधवार को वे लोग घर के बाहर सो रहे थे।
सुबह जागने पर पत्नी पास में पड़ी चारपाई से गायब थी। उसने सोचा कि जंगल चली गई होगी। जंगल से वापस लौटे ग्रामीणों ने पत्नी का शव नीम के पेड़ पर लटका होने की खबर दी। वह अपने बेटों संग मौके पर पहुंचा। नीम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटकी थी। एसओ शिवमंगल सिंह ने बताया कि बीमारी से परेशान होने के कारण महिला ने फांसी लगाई है।