बिलंदा कस्बे से जुड़े नेवादा गांव में हुई। गांव के राजकुमार मौर्या मशरूम की बड़े पैमाने में खेती करते हैं। निजी ट्रैक्टर के चालक राजेंद्र मौर्या को पुआल लाने भेजा था। वह बिलंदा से पुआल लेकर नेवादा जा रहा था। साड़ा गांव के बाइक सवार जुनैद ने ट्रैक्टर को ओवरटेक करने की कोशिश की।
ट्रैक्टर ने अचानक ब्रेक मार दी। जिससे जुनैद और उसके बाइक में सवार साथी फं स गए। इसी बात पर चालक और जुनैद के बीच नोकझोंक के बाद मारपीट हो गई। ग्रामीणों के हस्तक्षेप पर किसी तरह मामला शांत हो सका। ट्रैक्टर चालक पास में ही लगे मालिक के प्लांट पहुंचा।
वहां पर भी लोग इकट्ठा हो गए। वहीं जुनैद पक्ष से करीब आधा सैकड़ा लोग पहुंच गए। दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे के सामने आ गए। मारपीट शुरू हो गई, जिसमें कुछ लोग चुटहिल हो गए। पुलिस ने एक पक्ष से राजकुमार मौर्या, विमल कुमार, अभिषेक कुमार और दूसरे पक्ष से जुबैर, अनीस अहमद को गिरफ्तार किया है।
एसओ अरविंद सिंह गौतम ने बताया कि ट्रैक्टर से पास न देने पर गाली गलौज और मामूली मारपीट हुई है। दोनों तरफ से गिरफ्तार पांच आरोपियों का शांति भंग में चालान किया जा रहा है।