फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: 48 से 72 घंटे पहले मौत की आशंका से उलझी प्रधान की सास की हत्या की गुत्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के रामनगर किशोई गांव की प्रधान पुष्पा यादव की सास फूलमती देवी (80) की हत्या के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल के तथ्यों में अंतर सामने आया है। ऐसे में 48 से 72 घंटे पहले मौत की आशंका से हत्या की गुत्थी उलझ गई है। इस पर बृहस्पतिवार शाम एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजन से पूछताछ कर वृद्धा के ठहरने व गतिविधियों की जानकारी ली।
विज्ञापन

प्रधान के पति अजीत यादव की मां फूलमती देवी पिछले कुछ दिनों से घर से करीब 300 मीटर दूर भाई लक्ष्मीनारायण के यहां रह रही थीं। सोमवार को उनका शव घर से लगभग 50 मीटर दूर खेत में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पैनल डॉक्टरों ने बिसरा सुरक्षित रखने के साथ शरीर से करीब 16 नमूने लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे हैं।
डॉक्टरों ने प्रथम दृष्टया छाती पर मिले लार्वा के आधार पर जंगली जानवर के हमले की आशंका जताई है। हालांकि इसकी पुष्टि प्रयोगशाला जांच के बाद ही हो सकेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शव दो से तीन दिन पुराना बताया गया है। पुलिस ने 12 घंटे के भीतर पोस्टमार्टम कराया था। दूसरी ओर ग्रामीणों का कहना है कि फूलमती देवी रविवार शाम तक दिखाई दी थीं। ऐसे में रिपोर्ट आने के बाद मामले की गुत्थी और उलझ गई है।
विज्ञापन

जांच में यह भी सामने आया कि परिजन खेत से जुड़े घर के बाहर सो रहे थे। ऐसे में किसी बाहरी व्यक्ति के आने-जाने की आहट मिलने की संभावना थी। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मामले में परिजन और ग्रामीणों के बयान लिए गए हैं। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण की पुष्टि नहीं होने से जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें