फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत माता की झांकी ने मन मोहा

Tue, 26 Jan 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज रघुवंशपुरम के बच्चों व शिक्षकों ने देशप्रेम जगाने के उद्देश्य से अमर शहीद नमन यात्रा निकाली। यात्रा में शामिल भारत माता की भव्य झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन


नमन यात्रा में सबसे आगे छात्र-छात्राओं की बैंड टीम और उसके पीछे भारत माता का भव्य रथ चल रहा था। जल, थल, वायु सेना की वेशभूषा में छात्रों की टुकड़ियों का दृश्य देखते ही बना। रानी लक्ष्मी बाई की सेना तो और भी काबिले तारीफ रही। नेताजी सुभाष चंद्र बोस, महाराणा प्रताप की सेना स्वाभिमान का संदेश देती दिखीं।

यात्रा में वीरों ने काट बेड़ियां मां की विपत्ति हरी, आ रही कल देश में छब्बीस जनवरी का गीत खूब गूंजा। जुलूस तीन भागों में निकाला गया। पूर्वी भाग की कमान विद्यालय प्रबंधक राकेश कुमार त्रिवेदी, मध्य कमान का नेतृत्व प्रधानाचार्य शिवबाबू तथा पश्चिमी भाग की कमान खागा शाखा के प्रधानाचार्य राजकपूर सिंह ने संभाली।
विज्ञापन


जुलूस में शामिल लोगों को शहर में जगह-जगह रोककर मिठाई खिलाई गई। यात्रा में महेंद्र शुक्ल, सत्यम बाजपेई, सुशील अवस्थी, नरेंद्र सिंह परिहार, धनीराम विश्वकर्मा, त्रिभुवन सिंह, पंकज पांडेय, आनंद, विनोद गुप्ता, मोहित कुमार, विनीत पांडेय, आशीष, मनीष तिवारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें