इंदिरा आवास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2015-16 में 5703 बीपीएल श्रेणी के परिवारों को लाभ दिया जाएगा। गुरुवार को इस बाबत प्रशासनिक बैठक में खुलासा किया गया। बताया गया कि लाभ का आधार वर्ष 2002 की बीपीएल सूची होगी।
विकास भवन के सभागार मेें संयुक्त विकास आयुक्त जेडी सिंह की मौजूदगी में बैठक बुलाई गई। संयुक्त विकास आयुक्त ने बताया कि सामाजिक, आर्थिक, जातिगत जनगणना के आधार पर नए निर्देश अंतिम रूप से न होने के कारण पूर्व के आदेश को निरस्त करते हुए नए शासनादेश के तहत गत वर्ष की तरह वर्ष 2002 की सूची के आधार पर चयन प्रक्रिया अंजाम दी जाएगी। सीडीओ भवानी सिंह ने कहा कि 29 अगस्त से पांच सितंबर के बीच ग्राम सभाओं में खुली बैठकें बुला करके लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। डीआरडीए के पीडी आरके गौतम ने खुलासा किया जिले को मिले लक्ष्य में अनुसूचित जाति को 3660, अल्पसंख्यक वर्ग को 1038 व सामान्य वर्ग को 1005 आवास आवंटित किए गए हैं।