फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बोरी में मिला व्यक्ति जिंदा निकला, उठकर चला गया तो हैरान रह गए लोग

विज्ञापन
फोटो-33-युवक का शव समझ कर देखने के लिए मौके पर लगी भीड़। वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
प्रेमनगर (फतेहपुर)। जिले के खागा तहसील क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सड़क किनारे झाड़ियों के पास प्लास्टिक की बड़ी बोरी में बंद पड़े एक व्यक्ति को लोगों ने शव समझ लिया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दे दी गई।
विज्ञापन

लेकिन जैसे ही भीड़ में शामिल एक व्यक्ति ने हिम्मत कर बोरी हटाई अंदर पड़ा व्यक्ति अचानक उठकर बैठ गया और वहां से चल दिया। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोग कुछ देर के लिए सन्न रह गए। पहले दहशत का माहौल बना और फिर यह नजारा देखकर लोगों के बीच हंसी-ठहाकों का दौर शुरू हो गया।
यह मामला सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के प्रेमनगर कस्बे में टावर के सामने सड़क किनारे का है। राहगीरों ने बोरी को काफी देर तक बिना किसी हरकत के पड़ा देखा जिससे उन्हें शक हुआ कि उसमें कोई शव है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

बाद में पता चला कि बोरी में पड़ा व्यक्ति कबाड़ बीनने वाला था जो नशे की हालत में बोरी के अंदर घुसकर सो गया था। भीड़ के शोर से उसकी नींद खुली और वह वहां से चला गया।
थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम भेजी गई थी। मौके पर पहुंचकर जांच की गई तो मामला नशे में धुत व्यक्ति के बोरी में घुसकर सो जाने का निकला। भीड़ के बीच जागने के बाद वह व्यक्ति वहां से चला गया। किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें