फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कंटेनर की टक्कर से खड़े लोडर के परखचे उड़े

विज्ञापन
फोटो-27-हादसे के बाद खड़ा लोडर। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
औंग/फतेहपुर। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर रविवार भोर खड़े लोडर में पीछे से तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। इससे लोडर के दो टुकड़े हो गए और वाहन करीब 20 मीटर तक घिसटता चला गया। हादसे में लोडर चालक घायल हो गया। पुलिस ने उसे पीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


औंग थाना क्षेत्र के कीचकपुर हाईवे पर कानपुर से फतेहपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर लोडर खड़ा था। तभी कंटेनर ने उसमें पीछे से टक्कर मार दी। इससे बांदा जिले के लामा निवासी राजू (25) घायल हो गया।
चालक ने बताया कि टायर पंक्चर होने पर उसने हाईवे किनारे लोडर खड़ा किया था। वह टायर बदल रहा था तभी पीछे से आए कंटेनर ने टक्कर मार दी। प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज ने बताया कि कंटेनर चालक भाग निकला।

फोटो-27-हादसे के बाद खड़ा लोडर। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें