कुंभ मेले को लेकर सुरक्षा एजेंसियों के जारी अलर्ट के बाद रेलवे पुलिस
प्रशासन सक्रिय हो गया है। आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त रूप से गुरुवार को
चेकिंग अभियान चलाया। स्टेशन पर निरीक्षकों कर्मियों को सुरक्षा चौकसी के
बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
गुरुवार को आरपीएफ निरीक्षक रामबहादुर और
जीआरपी प्रभारी समर बहादुर सिंह भारी फोर्स के साथ स्टेशन में चेकिंग शुरू
की। स्टेशन में यात्रियों के बैगों की तलाशी ली गई।
मेटल डिटेक्टर लगाकर
खड़ी ट्रेनों पर भी जवानों ने यात्रियों के बैग खंगाले। औचक चेकिंग अभियान
से यात्रियों को स्टेशन पर कुछ गड़बड़ होने की आशंका हुई। जिससे कुछ देर के
लिए यात्री असहज रहे।
इसके बाद ही यात्रियों को लाउडस्पीकर के जरिए किसी
तरह की गड़बड़ी न होने और रूटीन चेकिंग किए जाने की जानकारी दी गई। आरपीएफ
निरीक्षक ने बताया कि इलाहाबाद कुंभ मेले में शामिल होने भारी भीड़ आती
जाती है।
हरिद्वार में चार आतंकी कुंभ मेले पहुंचने पर पकड़े गए हैं।
सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर उच्चाधिकारियों के आदेश पर चौकसी शुरू की गई
है। दूसरी ओर पेशी पर ले जाते समय एक आतंकी के फरार होने की सूचना पर भी
छानबीन की कार्रवाई कराई गई।