फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव का भट्ठा मालिक मुक्त, आरोपी पकड़ से दूर

Thu, 22 Dec 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
थाने में अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूटे घायल भट्ठा मालिक। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
क ल्यानपुर थाना क्षेत्र के हाइवे से दूधीकागार आश्रम मोड़ के पास से अपहृत भट्ठा मालिक देवेंद्र शुक्ला बुधवार रात करीब साढ़े तीन बजे अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूट गए। पुलिस ने मामले में पब्लिक कनेक्शन का सहारा लिया। आरोपी से पुलिस संपर्क में आई और योजना के तहत मुक्तकराया जा सका। आरोपियों को गिरफ्तार करने में नाकाम है।
विज्ञापन


देवेंद्र शुक्ला उर्फ भइया शुक्ला उन्नाव जिले के बारासगवर थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव निवासी हैं। वे बोलेरो चालक ऊंचगांव निवासी लल्ला व साथी रूपपुर निवासी भोले शुक्ला के साथ मंगलवार को कानपुर जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मौहार गांव निवासी सोनू सिंह पूर्व प्रधान ने अपने छह साथियों संग असलहों के बल पर देवेंद्र शुक्ला को पीटकर अपहृत कर लिया था। बोलेरो भी क्षतिग्रस्त कर दी थी। एसएचओ एमएम अंसारी के मुताबिक पुलिस की कई टीमें अपहृत की तलाश में छापेमारी कर रही थी। पुलिस के दबाव में देवेंद्र शुक्ला को अपहरणकर्ता हाइवे के दलाबलाखेड़ा गांव के पास रात ढाई बजे छोड़कर फरार हो गए।

वहीं पीड़ित देवेंद्र शुक्ला ने बताया कि आरोपी पूर्व प्रधान सोनू सिंह और उसके साथी अपहरण करके जीप में बिठाकर कीर्तिखेड़ा गांव ले गए थे। रास्ते में जेब में पड़े 50 हजार रुपये लूट लिए और मोबाइल और डायरी सड़क पर फेंक दी थी। वहां से स्कार्पियो में बैठाकर वापस मौहार गांव ले गए। वहां एक कोठरी के अंदर बंधक बनाकर रखा। उनके साथ गालीगलौज और मारपीट भी की। आरोपी ने उनके बेटे शिवम शुक्ला को मोबाइल मिलाया और घर से जितना भी कैश हो लेकर आने की धमकी दी थी। पुलिस अपहरणकर्ता के संपर्क में रही है। रात में एक स्विफ्ट डिजायर कार लेकर दो लोग मौहार गांव पहुंचे। तब उसे कोठरी से बाहर निकाल मलवां थाने के दलाबड़ाखेड़ा मोड़ पर छोड़ गए। मलवां थाने से वह कल्यानपुर थाने पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें