फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो से चार हजार कैश देकर टरकाया

Thu, 22 Dec 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
स्टेट बैंक पत्थरकटा के एटीएम में लगी भीड़।
विज्ञापन
 नोटबंदी के बाद बैंकों में कैश की समस्या अभी भी बनी हुई है। जरूरत के मुताबिक कैश न मिलने से ग्राहकों को परेशान होना पड़ रहा है। कहीं दो हजार तो कहीं चार हजार रुपये देकर ग्राहकों को टरकाया जा रहा है। बुधवार को भी बैंकों में कैश लेने पहुंचे लोगों को जरूरत के मुताबिक कैश नहीं मिला।
विज्ञापन


बुधवार को स्टेट बैंक पत्थरकटा शाखा में लोगों की भारी भीड़ रही। यहां लाइन लंबी होने के कारण कई बार अफरातफरी व धक्कामुक्की हुई। एटीएम बूथ में भी कैश लेने के लिए भीड़ रही। दोपहर बाद कैश खत्म होने से कई ग्राहक निराश लौट गए। शाखा प्रबंधक प्रीती सचान ने बताया कि धीरे धीरे स्थितियां सामान्य हो रही हैं। जो कैश मिल रहा है उसे वितरित किया जा रहा है। इसी तरह पंजाब नेशनल बैंक सिविल लाइन में ग्राहकों की भीड रही। पीएनबी एटीएम में भी सुबह कैश निकला लेकिन लंबी लाइन होने से कुछ घंटे बाद ही कैश खत्म हो गया।
एचडीएफसी बैंक के एटीएम में सड़क तक लोग लाइन लगाए खड़े रहे। इसी प्रकार बैंक आफ बड़ौदा जीटी रोड और आईटीआई रोड शाखाओं में ग्राहकों की भीड़ देखते ही बनी।
विज्ञापन


कैश निकालने आए मुराइनटोला निवासी मोहम्मद कैफ, केश चंद्र ने बताया कि नोटबंदी के बाद तमाम दिक्कतें हो रही है। कम रुपया मिलने के कारण आए दिन लंबी लाइन लगानी पड़ती है। जिससे बहुत समय खराब होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें