फतेहपुर। सीमांचल एक्सप्रेस की इमरजेंसी खिड़की से गिरे नौ माह के कनिष्क की सिर में चोट लगने से मौत हुई थी। रविवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम हुआ। इसमें मौत की वजह की पुष्टि हुई है। परिजन ने भिटौरा घाट में मासूम का अंतिम संस्कार किया।
इसके बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। बिहार प्रांत के खगड़िया जिले के रहने वाले मोहन परिवार के साथ सीमांचल एक्सप्रेस के शुक्रवार को एस वन कोच से दिल्ली से बिहार जा रहे थे। मोहन की पत्नी नौ माह के पुत्र कनिष्क को लेकर सो रही थी। तभी कनिष्क इमरजेंसी खिड़की से नीचे गिरा था। पुलिस की तलाश में रसूलाबाद से सतनरैनी के बीच में मासूम का शव मिला था।