फोटो-35-वायरल रील में रिवाल्वर के साथ आरोपी। वीडियो ग्रैब
थरियांंव। सोशल मीडिया पर रील बनाने का शौक एक युवक को भारी पड़ गया। इंस्टाग्राम पर रिवाॅल्वर लहराते हुए धमकी भरे डायलॉग वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने रिवाॅल्वर रखने वाले युवक रिंकू मौर्या को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। रील बनाने वाले युवक के खिलाफ फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
जानकारी के अनुसार मलांव गांव निवासी युवक ने बिना लाइसेंसी रिवाॅल्वर के साथ वीडियो बनाया था। इसमें वह गोलघर से गोली चलाने की धमकी दे रहा था। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने जांच शुरू की।
विवेचक विपिन कुमार ने बताया कि असलहा रिंकू के पास से बरामद हुआ और उस पर कार्रवाई की गई। रील बनाने वाले युवक की भूमिका की जांच जारी है। ग्रामीणों में चर्चा है कि पुलिस ने वीडियो बनाने वाले युवक से सौदेबाजी कर मामला दबा दिया।
फोटो-35-वायरल रील में रिवाल्वर के साथ आरोपी। वीडियो ग्रैब