फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: 23 से शुरू होगा ऐतिहासिक श्रीकृष्ण मेला, सजने लगे झूले और दुकानें

विज्ञापन
फोटो-17-मेले की तैयारी के लिए लगाए जाते झूले। संवाद
विज्ञापन
जाफरगंज। कस्बा जाफरगंज में लगने वाले ऐतिहासिक श्रीकृष्ण मेले की तैयारियां तेज हो गईं हैं। 23 अक्तूबर से शुरू होने वाले मेले के लिए झूले, सर्कस और दुकानें लगाने का कार्य शुरू हो चुका है। मेले को लेकर दुकानदारों और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन

मेला समिति के अनुसार 23 अक्तूबर को नाग-नाथन, 24 को जरासंध वध का मंचन और 25 को विशाल दंगल का आयोजन किया जाएगा। जिले के अलावा अन्य जिलों से भी व्यापारी अपने स्थान चिह्नित कर दुकानें सजा रहे हैं।
मेले को लेकर कस्बे के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी उत्सव का माहौल है। सफाई, बिजली और सुरक्षा व्यवस्था से लेकर मेले के मैदान तक सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बाहर से आने वाले दर्शकों के लिए ठहरने, भोजन और विश्राम की भी उचित व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

यह ऐतिहासिक मेला कस्बा जाफरगंज स्थित पंडित नेहरू इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित होता है। जानकारी मेला समिति के अध्यक्ष व ग्राम प्रधान चंद्रकिशोर ने दी।

फोटो-17-मेले की तैयारी के लिए लगाए जाते झूले। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें