फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: गर्मी का सितम जारी, घटते तापमान से भी नहीं मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। तापमान में लगातार गिरावट के बावजूद लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो शुक्रवार की तुलना में एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसके बावजूद दिनभर उमस ने लोगों को बेहाल किए रखा। बिजली कटौती ने भी लोगों की परेशानियां बढ़ा दीं। घर के भीतर हो या बाहर उमस के कारण लोगों को कहीं चैन नहीं मिला।
विज्ञापन

रात में हुई बूंदाबांदी के बाद शनिवार सुबह तेज हवा के साथ फिर हल्की बारिश हुई। इससे कुछ समय के लिए लोगों ने राहत महसूस की। हालांकि सुबह नौ बजे के बाद तेज धूप निकलते ही उमस फिर बढ़ गई। दिनभर चार से पांच बार हुई बिजली कटौती के कारण लोग गर्मी से परेशान दिखे। उमस का सबसे ज्यादा असर छोटे बच्चों पर देखने को मिला। महिलाएं बच्चों को गोद में लेकर हाथ से पंखा झलती नजर आईं।
दोपहर में तेज धूप के चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। बाजारों में भी ग्राहकों की आवाजाही कम रही। सड़कों पर इक्का-दुक्का लोग ही आते-जाते दिखाई दिए। शाम करीब पांच बजे धूप का असर कम होने पर लोगों ने कुछ राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें