बकेवर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवमई की टीम ने बुधवार को करचलपुर और बसावनखेड़ा गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर ग्रामीणों का उपचार किया। इस दौरान 32 मरीजों को दवाएं वितरित की गईं, जबकि सात संभावित डेंगू मरीजों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए।
स्वास्थ्य टीम ने 15 मरीजों की मलेरिया और टाइफाइड जांच के लिए स्लाइड बनाई। इनकी जांच स्वास्थ्य केंद्र में कराकर रिपोर्ट भेजी जाएगी। टीम में डॉ. प्रशांत सिंह, डॉ. रामजी राव, पंकज शुक्ला और अखिलेश प्रजापति शामिल रहे। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी मनीष शुक्ला ने बताया कि ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और मरीजों की परेशानी कम करने के लिए गांवों में क्रमवार स्वास्थ्य टीमें भेजी जा रही हैं।