कोतवाली क्षेत्र के बांदा-सागर मार्ग पर बारात के साथ जा रही दूल्हे की बोलेरो बाइक सवार को बचाने में ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। राहगीर समेत आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां डाक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। बारात की खुशियां मातम में बदल गईं। सीएचसी में कोहराम मच गया।
रविवार को गांव भेवली निवासी यासीन के पुत्र दानिश की बारात थाना ललौली क्षेत्र के कस्बा बहुआ जा रही थी। कोतवाली क्षेत्र के गांव भवानीपुर के पास बोलेरो बाइक सवार को बचाने के चक्कर मेें ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में दूल्हे के बहनोई घसीटे (52) पुत्र इमामबख्श निवासी भेवली की मौत हो गई। जब की दूल्हा उसकी बहन आसमां पत्नी घसीटे, भांजी जूली, जोया, भांजा सद्दाम, बाराती बाबूलाल, हामिद निवासी भेवली व राहगीर कोतवाली क्षेत्र के गांव जबरापुर निवासी सूर्य कुमार शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को कोतवाल आरएस सोनकर ने राहगीरों की मदद से सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया है। यहां डाक्टरों ने घसीटे को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों व ग्रामीणों की भीड़ सीएचसी पहुंच गई। यहां कोहराम मच गया। पुलिस ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। डाक्टरों ने बताया कि अन्य लोग घायल खतरे के बाहर हैं।