फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बदहाल अमृत सरोवर पर शासन ने जिला पंचायत से रिपोर्ट की तलब

विज्ञापन
फोटो-16-नौ मई की प्रकाशित खबर।
विज्ञापन
फतेहपुर। ग्राम चुरियानी में दो साल के भीतर अमृत सरोवर की बदहाली पर अमर उजाला में खबर प्रकाशित की गई थी। इस खबर का शासन ने संज्ञान लेते हुए जिला पंचायत से रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

केंद्रीय वित्त आयोग वर्ष 2023-24 के तहत ग्राम चुरियानी में जल संचय और भूजल रिचार्ज के उद्देश्य से 28 अगस्त 2022 को 49.75 लाख से अमृत सरोवर का निर्माण कराया गया था। यह सरोवर 6980.95 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में 3.25 मीटर गहराई और 92.30 मीटर लंबाई में बनाया गया था। इसमें लोगों के आवागमन के लिए सीढ़ियां भी बनाई गई थीं।
निर्माण के बावजूद अब तक सीढ़ियों पर रंगाई-पुताई नहीं कराई गई है। कई स्थानों पर सीढ़ियों से मसाला उखड़ गया है। इंटरलॉकिंग टाइल्स भी धंस गई हैं और टूटी हुई कुर्सियां भी देखी जा सकती हैं। इस मामले में शासन ने संज्ञान लेते हुए अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें