जहानाबाद। अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और झोलाछाप क्लीनिकों पर शनिवार को प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) डॉ. इश्तियाक अहमद ने छापा मारा। छापा की जानकारी पर कई संचालक दुकानें बंद कर भाग गए। वहीं कुछ में खामियां भी मिलीं।
कस्बे में बिना दस्तावेज संचालित मेडिकल स्टोर और बिना डिग्री चल रहे क्लीनिकों की शिकायत पर सीएमओ टीम के साथ जांच करने पहुंचे। इस दौरान कृष्णा पैथोलॉजी, एडवांस पैथोलॉजी, अशोक मेडिकल स्टोर, विजय मेडिकल स्टोर, अन्नता पॉलीक्लिनिक और आजाद पॉलीक्लिनिक में जांच की गई।
एसीएमओ ने दस्तावेजों, मेडिकल स्टाफ और डॉक्टरों की उपस्थिति संबंधी अभिलेखों की जांच की। कई जगह खामियां मिलने पर संचालकों को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर दस्तावेजों सहित स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं। टीम में अनुराग बाजपेयी, सुनील कुमार समेत अन्य स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।