फोटो-11-मां की प्रतिमा को अंतिम रूप देता मूर्तीकार। संवाद
फतेहपुर। शारदीय नवरात्र में अब सिर्फ एक दिन शेष है। ऐसे में जिलेभर में पूजा पंडालों की सजावट का कार्य तेजी से जारी है। दुर्गा पूजा समितियां अपने-अपने क्षेत्रों में पंडालों को भव्य रूप देने में जुटी हैं। वहीं मूर्तिकार मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में व्यस्त हैं।
इस बार जिले में लगभग 1,250 स्थलों पर देवी प्रतिमाओं की स्थापना की जा रही है। पीएसी रोड श्यामनगर स्थित मां भवानी मूर्ति कला केंद्र के मूर्तिकार रोहित ने बताया कि उन्होंने 60 प्रतिमाएं तैयार की हैं, जिनकी बुकिंग निर्माण के दौरान ही पूरी हो चुकी है।
कलक्टरगंज के अभिलाषा गार्डेन स्थित एमए मूर्ति कला केंद्र के मूर्तिकार मंजीत भारती ने बताया कि उनके यहां 1,500 से 35 हजार रुपये तक की 80 मूर्तियां तैयार हैं। इन्हें रविवार सुबह से खरीदारों को सौंपा जाएगा।