फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: खो-खो प्रतियोगिता में सर्वोदय इंटर कॉलेज अव्वल

विज्ञापन
फोटो-19-टीमों का परिचय कराते निर्णायक। संवाद
विज्ञापन
असोथर। सर्वोदय इंटर कॉलेज में शनिवार को ब्लॉक स्तरीय विद्यालयीय खो-खो प्रतियोगिता हुई। इसका शुभारंभ प्रधानाचार्य संतोष सिंह ने खिलाड़ियों से हाथ मिलवाकर किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में जूनियर बालक-बालिका, सीनियर बालक-बालिका, सब जूनियर बालक, सब सीनियर बालक-बालिका वर्गों की टीमें मैदान में उतरीं। इस दौरान सर्वोदय इंटर कॉलेज की पांच टीमें छात्र-छात्राओं के साथ खेली। आदर्श इंटर कॉलेज बेसडी से जूनियर और सीनियर बालक टीमें और कंपोजिट विद्यालय हरनवां से सब जूनियर बालिका टीम ने भाग लिया।

संघर्ष कर सर्वोदय इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर सभी वर्गों में विजय हासिल की। आदर्श इंटर कॉलेज और हरनावा कंपोजिट विद्यालय की टीमें सर्वोदय की प्रतिभा के सामने टिक न सकीं और परास्त हो गईं। इस मौके पर संजय कुमार, मनीष सिंह, आलोक सिंह, आशीष सिंह, आंचल, प्रदीपिका, पदमा, गणेश चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें