फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में लड़कियों ने मारी बाजी

Mon, 16 May 2016 01:16 AM IST
लड़कियों का जिले की मेरिट में दबदबा
विज्ञापन
भगवान के चरणों में बच्चों ने टेका माथा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा में लड़कों को पछाड़कर लड़कियों ने बाजी मारी। जिले की टॉप टेन सूची में छात्राओं का पूरी तरह से कब्जा रहा। हाईस्कूल की परीक्षा में 88.63 प्रतिशत बच्चों ने सफलता हासिल कर प्रदेश में 31वां स्थान पाया, जबकि इंटर के 93.58 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण कर प्रदेश में 35वां स्थान हासिल किया। हाईस्कूल में जिले की अव्वल जय मां सरस्वती इंटर कालेज राधानगर की प्रियंका पाल तथा इंटर में सरस्वती बाल मंदिर शहजादपुर खागा की छात्रा अंजली गुप्ता रही।
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा 2016 में कुल 75,406 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें हाईस्कूल के 42,322 तथा इंटरमीडिएट के 33,084 परीक्षार्थी थे। रविवार को दोपहर एक बजे परीक्षा परिणाम इंटरनेट पर लोड होते ही बच्चे खुशी से उछल पड़े। हाईस्कूल के 37,509 तथा इंटरमीडिएट के 30,328 बच्चों ने सफलता हासिल की। उधर, परीक्षा परिणाम देखने के लिए सुबह से खासा उत्साह रहा। स्कूलों में बच्चे भीड़ लगी रही। वेबसाइट में परीक्षाफल लोड होते ही बच्चे खुशी से उछलने लगे। सड़कों पर बच्चों खुशी झलकी। मिठाई की दुकानों में लड्डू खरीदने की होड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें