फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: रेलवे स्टेशन में जल्द तैयार किया जाएगा चौथा प्लेटफार्म

Wed, 26 Apr 2023 01:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जल्द ही फतेहपुर रेलवे स्टेशन में चौथा प्लेटफार्म बनेगा। वहीं पुरानी बिल्डिंग को नया रूप दिया जाएगा। ये घोषणा जीएम सतीश कुमार ने रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान की।
विज्ञापन

जीएम सतीश कुमार और डीआरएम हिमांशू वोडोली मंगलवार शाम को अपने निरीक्षण ट्रेन से प्लेटफार्म नंबर एक पर उतरे। स्टेशन के बाहर साफ-सफाई का जायजा लिया। उन्होंने एक, दो और तीन प्लेटफार्म का निरीक्षण किया। इस दौरान पेयजल और साफ सफाई व्यवस्था देखी। उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन में चौथा प्लेटफार्म बनाया जाएगा।
इसके साथ ही स्टेशन की नई बिल्डिंग बनेगी। दोनों कार्य 15 करोड़ की लागत से होंगे। उन्होंने साफ-सफाई पर खुशी जाहिर करते हुए स्टेशन मास्टर मणीशंकर मिश्रा को पांच हजार रुपये इनाम स्वरूप देने की घोषणा भी की। वे स्टेशन पर लगभग दस मिनट रुके और प्रयागराज के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें