फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे चरण के नामांकन फार्म 24 से मिलेंगे

Wed, 18 Nov 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत के चौथे चरण के नामांकन फार्म 24 नवंबर से मिलने शुरू होंगे। 27 व 28 नवंबर को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। ऐसी दशा में ब्लाकों में रोशनी के मुक्कमल इंतजाम समय रहते पूरे कर लिए जाएं ताकि निर्वाचन प्रक्रिया निर्बाध चल सके।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में चुनावी संदर्भ में बुलाई गई बैठक में डीएम राजीव रौतेला ने यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस चरण के चुनाव धाता, विजईपुर व ऐरायां ब्लाक मेें होना है।

चुनावी प्रक्रिया में आने वाले प्रत्येक दिक्कत को दूर कर लिया जाए। प्रकाश व्यवस्था के मामले में तीनों ब्लाक के बीडीओ से जनरेटर सुविधा उपलब्ध कराने का जिम्मा सौंपा।
विज्ञापन


इसके अलावा डीएम ने आरओ व एआरओ को चुनावी ड्यूटी का अहसास कराते हुए लापरवाही से बाज आने की चेतावनी दी।

बैठक में सीडीओ रामाश्रय, डीपीआरओ जितेेंद्र मिश्रा, डीडीओ मिथलेश सचान, डीआरडीए पीडी आरके गौतम, डीआईओएस नंदलाल यादव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एलके मिश्र, उपनिदेशक कृषि जीसी कटियार समेत अन्य विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें