फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन में 1558 फार्म बिके

Tue, 17 Nov 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत चुनाव के लिए बिक रहे नामांकन पत्रों में प्रधानी के लिए सर्वाधिक लोग सामने आ रहे हैं। दूसरे चरण के लिए 1558 लोगों ने प्रधान पद के लिए पर्चे खरीदें हैं जबकि सदस्य पद के लिए महज 934 पर्चे की बिक सके हैं।
विज्ञापन


दूसरे चरण का चुनाव तेलियानी, असोथर व बहुआ ब्लाक में होना है। इस चरण के लिए 19 से 20 नवंबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। इन ब्लाकों में नामांकन पत्रों की बिक्री का काम 15 नवंबर से चालू है।

तीन दिन से बिक रहे नामांकन फार्मो पर नजर दौड़ाएं तो ग्राम सभा सदस्य से कहीं दूनी संख्या में प्रधानी के पर्चे खरीदे जा रहे हैं। तेलियानी ब्लाक से अब तक 354 नामांकन पत्र प्रधान पद के लिए बिक चुके हैं।
विज्ञापन


इस ब्लाक में जरूर सदस्य पद के लिए 397 उम्मीदवार सामने आ चुके हैं जबकि शेष दो ब्लाकों में ऐसा नहीं है। असोथर ब्लाक में प्रधान पद के लिए 618 व सदस्य पद के 209 पर्चे खरीदे गए हैं।
विज्ञापन


इसी प्रकार से बहुआ ब्लाक से प्रधानी के 586 व सदस्य के लिए 328 नामांकन पत्र बिके हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें