फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बिना सूचना तोड़ी नींव, पीड़ितों ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार

विज्ञापन
फोटो-30-कलक्ट्रेट में ज्ञापन के लिए खड़े पक्का तालाब ​स्थित कालोनी के लोग। संवाद - फोटो : भेड़िये के हमले का ​शिकार बनी जाह्नवी।
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर के पक्का तालाब क्षेत्र में अतिक्रमण के नाम पर हुई प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम रविंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। यहां पीड़ितों ने न्याय की मांग की।
विज्ञापन

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि बिना किसी पूर्व सूचना के उनके प्लॉटों की नींव तोड़ दी गई। अब नगर पालिका अधिकारी उसी भूमि पर तालाब के सुंदरीकरण के नाम पर बाउंड्रीवॉल निर्माण करा रहे हैं।
विवादित भूमि खसरा नंबर 589 मि, कस्बा शहर उत्तरी में स्थित है। इसे विक्रम आनंद मान सिंह ने 20 दिसंबर 2007 को बैनामे के माध्यम से खरीदा था। कुछ लोगों ने इस पर मकान बना लिए थे, जबकि कुछ निर्माण नहीं करा सके।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का आरोप है कि विरोध करने पर उन्हें जेल भेजने की धमकी दी गई। उनका कहना है कि यह भूमि संक्रमणीय भूमिधरी है और कभी नगर पालिका की संपत्ति नहीं रही। वर्ष 2022 में प्रशासन ने इसी क्षेत्र के कुछ प्लॉटों के नक्शे का नवीनीकरण भी कर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कॉलोनी निर्मित कराई थी।
पीड़ितों ने डीएम से जांच समिति गठित कर बैनामा व अन्य दस्तावेजों की जांच कराने और उचित न्याय दिलाने की मांग की। इस दौरान नीलम तिवारी, अमरीश यादव, तरुण गुप्ता, सत्य नारायण, विनोद कुमार गुप्ता, योगेश कुमार और अवधेश कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें