फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: फॉरेंसिक टीम ने जांच के लिए मिट्टी के नमूने लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
= खेत में गिरे थे बर्फ के टुकड़े
विज्ञापन

औंग। थाना क्षेत्र के बनियन खेड़ा गांव में खेत में गिरे 25 से 30 किलो वजनी बर्फ के टुकड़े की जांच के लिए बुधवार को फॉरेंसिक टीम पहुंची। टीम ने घटनास्थल से मिट्टी के नमूने एकत्र किए। इन्हें जांच के लिए साथ ले गई।
विज्ञापन

नौ नवंबर को गांव निवासी रामआसरे राजपूत के खेत में आसमान से बर्फ का बड़ा टुकड़ा गिरा था। इसकी जानकारी मिलने पर बुधवार शाम करीब चार बजे फॉरेंसिक टीम गांव पहुंची। टीम ने खेत से दो स्थानों की मिट्टी के नमूने लिए। पहला नमूना उस स्थान से लिया गया, जहां बर्फ का टुकड़ा गिरा था, जबकि दूसरा खेत के उस कोने से लिया गया, जहां उसका कोई प्रभाव नहीं था। गांव के पूर्व प्रधान रविंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि टीम ने दोनों स्थानों से मिट्टी के नमूने लिए हैं। जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि बर्फ के टुकड़े में कौन सा रासायनिक पदार्थ था और वह कहां से आया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें