फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले चरण के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू

Tue, 17 Nov 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले चरण में ग्राम पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई। प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य बनने के लिए नेता फूलमाला पहने समर्थकों के साथ पहुंचे। नामांकन कराया और जुलूस रूप में नारे लगाते गांव को चले गए। ब्लाक मुख्यालय के इर्द गिर्द समर्थकों का भारी जमावड़ा लगा रहा। पहले दिन कुल 1582 लोगों ने प्रधान पद के लिए नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन


बता दें कि पहले चरण में बिंदकी तहसील के अमौली, खजुहा, देवमई व मलवां ब्लाक में चुनाव होना है। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार सुबह शुरू हुई। चारों ब्लाकों में प्रधान पद के लिए नामांकन कराने का जोर देखा गया।

रिटर्निंग अफसर की देखरेख में पूरी प्रक्रिया हुई। प्रत्याशी समर्थकों को लेकर नारे लगवाते हुए नामंाकन कराने पहुंचे। प्रशासनिक चौकसी के चलते समर्थकों को ब्लाक मुख्यालय के बाहर ही रुकना पड़ा।
विज्ञापन


सिर्फ प्रस्तावक को प्रत्याशी के साथ जाने की इजाजत दी गई। उधर, जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम राजीव रौतेला ने नामांकन प्रक्रिया की जानकारी ली। देवमई विकास खंड में एसडीएम बिंदकी जेएन सचान, खजुहा में एसडीएम खागा बलराम सिंह, मलवां मे एसडीएम सदर विवेक कुमार, अमौली मे शिव प्रसाद की देखरेख में नामकन प्रक्रिया पूरी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें