माताएं अपने बच्चों को संस्कारवान बनाएं जिससे धर्म
और संस्कृति की रक्षा हो सके। यह प्रवचन श्रीमद्भागवत कथा के दौरान आचार्य
कृष्णकांत तिवारी ने श्रद्धालुओं से किया।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर
कालेज परिसर में चल रही कथा में आचार्य ने दानवीर राजा हरिश्चंद्र की कथा
सुनाई और कहा कि राजा ने ईश्वर की भक्ति में आकर सब कुछ दान कर दिया था।
आचार्य ने सती अनुसुइया की कहानी सुनाई और भारत की नारियों का आह्वान किया
कि धरती को स्वर्ग बनाने के लिए बच्चों में राम और कृष्ण के संस्कार डालें।
आयोजक धीरेंद्र कुमार अग्रहरि, दिलीप अग्रहरि ने भक्तों को प्रसाद वितरित
किया।