फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज आंधी बारिश से हुए फाल्ट

Thu, 03 Dec 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार की रात आई आंधी और बारिश से जिले की बिजली आपूर्ति व्यवस्था पटरी से उतर गई है। अलग-अलग इलाकों में हुए बिजली फाल्ट से आपूर्ति ठप हो गई जिसे ठीक करने में बिजली कर्मियों को खासी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। शहर के रेलवे स्टेशन पचास नंबर गेट के समीप 33 हजार केवीए लाइन में एक फेस उड़ जाने से शहर की बिजली गुल हो गई। फाल्ट होने से घरों में पेयजल संकट भी गहरा गया।
विज्ञापन


मंगलवार रात मौसम खराब हो गया। तेज आंधी और बारिश होने से पचास नंबर गेट के समीप 33 हजार केवीए लाइन में एक फेस उड़ गया जिससे आबूनगर, मुराइनटोला, शांतीनगर, हरिहरगंज और राधानगर सभी उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

फाल्ट से आबूनगर, हरिहरगंज, राधानगर, शादीपुर, कलक्टरगंज, मुराइनटोला, पनी, शांतीनगर, नउवाबाग, चौक, लालाबाजार, चौधराना, सिविल लाइन, पटेलनगर चौराहा, आवास विकास, वीआईपी रोड, तांबेश्वर नगर आदि फीडर बंद हो गए हैं । रातभर लोगों को बिजली की समस्या से परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन


बुधवार को सूचना पर एसडीओ सदर अजीत यादव टीम के साथ पचास नंबर गेट के पास पहुंचे और फाल्ट सही करा रहे हैं। बिजली आपूर्ति शुरू करने के लिए लाइनमैन ने जैसे ही तारों को जोड़ा तो तेज धमाके के साथ तार टूट गया।

इससे कर्मचारियों को कई बार जद्दोजहद करनी पड़ी। एसडीओ ने बताया कि बारिश की वजह से फाल्ट हुई है। अल्टरनेट उपकेंद्रों से उपभोक्ताओं को बिजली दी जा रही है। अंडरग्राउंड केबिल होने की वजह से ठीक कराने में समय लग रहा है।

देर शाम तक फाल्ट ठीक होने की उम्मीद है। इसी प्रकार वीआईपी रोड में आंधी से पेड़ गिरने से तार टूट गया। आबूनगर इलाके में भी तेज हवा के झोके से जर्जर तार टूटकर गिर गया जिससे आपूर्ति प्रभावित रही।

अधीक्षण अभियंता विद्युत एलबी शर्मा ने कहा कि बारिश और आंधी की वजह से फाल्ट हुए है। एसडीओ को टीम के साथ भेजकर फाल्ट ठीक कराने के निर्देश दिए हैं। अल्टरनेट उपकेंद्र चालू किए जा रहे हैं। उपभोक्ताओं को जल्द बिजली आपूर्ति देने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें