फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के तांबेश्वर नगर के रहने वाले एएसआई सत्येंद्र वर्मा (34) का लखनऊ के अहिमामऊ स्थित शुक्रवार को किराये के कमरे में फंदे से शव लटका मिला। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को शव घर पहुंचा। परिजन ने बताया कि सिपाही से दो दिन से बातचीत नहीं हुई थी।
विज्ञापन
परिजन ने शव का भिटौरा गंगा घाट किनारे अंतिम संस्कार किया है। वह परिवार का इकलौता सहारा थे। घटना से परिवार का हाल बेहाल हुआ। परिजन ने सत्येंद्र की मौत का जिम्मेदार एक युवती को बताया है। घटना से मां सुखरानी व बहन नेहा, संध्या, मधु का हाल बेहाल दिखा। सत्येंद्र की मौत से परिवार का सहारा छिना है।