फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कुएं में गिरने से मासूम की मौत, चार घंटे बाद मिला शव

विज्ञापन
फाइल फोटो-36-शिवानंद। स्रोत परिजन
विज्ञापन
फतेहपुर। घर के बाहर खेलते समय शुक्रवार दोपहर लापता हुआ ढाई वर्षीय मासूम चार घंटे बाद कुएं में मृत मिला। जानकारी पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के कोरसम गांव निवासी तामृध्वज रैदास का ढाई वर्षीय पुत्र शिवानंद शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे घर के बाहर खेल रहा था। तभी वह अचानक लापता हो गया। करीब पांच बजे परिजन ने उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन देर तक कोई सुराग नहीं मिला। शाम करीब सात बजे परिजन घर से सटे कुएं के पास पहुंचे। यहां शव उतराया हुआ दिखा।
परिजन ने शव को बाहर निकालकर सीएचसी बिंदकी पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि पुराना कुआं लकड़ी और मिट्टी से पटा था और एक तरफ की मिट्टी धंस गई थी। आशंका है कि खेलते समय मासूम का पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गया। शिवानंद चार भाइयों बलराज, कोहिनूर, आयुष में सबसे छोटा था और एक बहन अंशिका है। थानाध्यक्ष सुमितदेव पांडेय ने बताया कि लेखपाल राहुल ने मौके पर जांच की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ननिहाल आए बालक की तालाब में डूबकर मौत

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भलेवा गांव ननिहाल आए सात वर्षीय बालक की शुक्रवार को तालाब में डूबने से मौत हो गई। थाना क्षेत्र के कठेरवा गांव निवासी मोनू का पुत्र मोहित ननिहाल शादी समारोह में आया था। शुक्रवार दोपहर वह गांव स्थित तालाब में नहाने के लिए उतरा लेकिन गहराई में जाने से डूब गया। परिजन ने उसकी खोजबीन शुरू की। करीब दो घंटे बाद ग्रामीणों ने तालाब में उसका शव उतराता देखा। प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय ने बताया कि बालक के मामा गुलजारी की सूचना पर पहुंचकर जांच की। पूछताछ में पता चला कि तालाब में नहाने के दौरान बालक की मौत हुई है।

फाइल फोटो-36-शिवानंद। स्रोत परिजन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें