फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दम घुटने से हुई थी फैक्टरी कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हुसैनगंज। थाना क्षेत्र के लोहारी के मजरे मुराइन का पुरवा गांव के फैक्टरी कर्मी सुभाष मौर्या (28) की मौत दम घुटने से हुई है। उसके हाथ में भी चोट के निशान मिले हैं। यह खुलासा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से हुआ है।
विज्ञापन

सुभाष मौर्या वाराणसी में एक प्लास्टिक पाइप फैक्टरी में नौकरी करता था। वह होली में अपने गांव लोहारी के मजरे मुराइन का पुरवा आया था। बुधवार को कास्मेटिक का सामान लेकर बाइक से दुकान लगाने सेनपुर आश्रम मेला गया था। रात में लौटते समय कुछ लोगों ने हत्याकर शव गेहूं के खेत में फेंक दिया था। हत्या के 36 घंटे बाद भी पुलिस को अभी सफलता नहीं मिली है।
खुलासा के लिए पुलिस अब तक सात संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। इसमें गांव के आसपास के लोग भी शामिल हैं। सुभाष का मोबाइल भी अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगा है। उसके मोबाइल से जांच की दिशा आसान हो सकती है। घटना के खुलासे के लिए स्थानीय पुलिस के साथ एसओजी टीम भी लगी हुई है। पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार की शाम नरौली गंगा घाट पर युवक का अंतिम संस्कार कर किया गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सत्यपाल सिंह ने बताया कि कुछ दिन पूर्व सुभाष से विवाद करने वाले संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें