26वीं राष्ट्रीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के
दूसरे दिन खिलाड़ियों ने जमकर चौके लगाए। कार्यक्रम में अतिथियों के आने का
सिलसिला जारी रहा।
राज्य महिला आयोग की सदस्य नफीसा बानो और सीओ सिटी
वंदना सिंह ने पहुंचकर क्रिकेट टूर्नामेंट का आनंद लिया। इस दौरान अतिथियों
ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें उत्साहित किया।
इसके बाद महिला आयोग
की सदस्य और सीओ सिटी ने एसोसिएशन में बेहतर कार्य करने वाले लक्ष्मण
अवार्डी रविकांत मिश्र, विकास त्रिवेदी, मनोज मिश्र आदि को प्रशस्ति पत्र
देकर सम्मानित किया।
इसी क्रम में बिंदकी विधायक सुखदेव वर्मा, बसपा
जिलाध्यक्ष सुनील गौतम ने पहुंचकर खेलकूद प्रतियोगिता का आनंद लिया। इस
दौरान आयोजकों ने अतिथियों का फूलमालाओं से स्वागत किया।
सुबह से शुरू हुई
क्रिकेट टूर्नामेंट की प्रतियोगिताएं देर शाम तक चली जिसका आनंद लेने के
लिए क्रिकेट प्रेमी पूरे समय डटे रहे। आयोजन को सफल बनाने में पूर्वांचल
संघ के अध्यक्ष अभिनव नाथ तिवारी, राधा रमन द्विवेदी, एसपी दीक्षित,
बीरेंद्र सिंह, केपी मिश्रा, आसिफ मकसूद, महबूब आदि ने बढ़ चढ़कर सहयोग
किया।