फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: चित्रकूट यात्रा का उत्साह चरम पर, दो दिन में तीन हजार श्रद्धालु हुए रवाना

विज्ञापन
फोटो-27-ज्वालागंज स्थित रोडवेज बस स्टॉप में खड़ी बसें। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। चित्रकूट मेले को लेकर जिले में उत्सव जैसा माहौल है। ज्वालागंज रोडवेज बस स्टॉप से श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। बीते दो दिनों में करीब तीन हजार श्रद्धालु चित्रकूट की यात्रा पर निकले।
विज्ञापन

रोडवेज ने 18 अक्तूबर से चित्रकूट के लिए विशेष बस सेवा शुरू की है। पहले दिन कम भीड़ के चलते कुछ बसों को अन्य रूटों पर भेजा गया, लेकिन रविवार और सोमवार को बढ़ी भीड़ के कारण सभी बसों को चित्रकूट के लिए रवाना करना पड़ा।
रविवार को 35 बसों से लगभग 1,750 श्रद्धालु चित्रकूट पहुंचे, वहीं सोमवार को 25 बसों से करीब 1250 यात्रियों ने यात्रा की। कुल 60 बसों से दो दिनों में लगभग 3000 लोग रवाना हुए।
विज्ञापन

एआरएम एसपी सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए वे स्वयं चित्रकूट में तैनात हैं। ज्वालागंज बस स्टॉप पर 24 घंटे कर्मचारी तैनात हैं। वर्कशॉप में डीजल आपूर्ति और मरम्मत के लिए भी पूरी टीम सक्रिय है।

फोटो-27-ज्वालागंज स्थित रोडवेज बस स्टॉप में खड़ी बसें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें