फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ई-रिक्शा चालक और उसके साथियों ने की थी किसान की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर/असोथर। थाना क्षेत्र के टीकर गांव के किसान रामसुमेर सिंह की हत्या में पुलिस की प्रारंभिक जांच में समलैंगिक संबंध के शक का मामला सामने आया है। हत्या को अंजाम देने में ई-रिक्शा चालक और उसके साथी शामिल रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। हत्यारोपी और उसके साथियों के पकड़े जाने के बाद मामले का पर्दाफाश होगा। हालांकि पुलिस प्राॅपर्टी, लेनदेन व अवैध संबंध के बिंदुओं के पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

टीकर गांव के रामसुमेर सिंह सिंगरौर उर्फ प्यारे सिंह का बुधवार सुबह नलकूप से कुछ दूर अरहर के खेत के बीच से शव मिला था। उनकी गला रेतकर हत्या की गई थी। पुलिस की जांच में किसान का एक पड़ोसी महिला से करीबी होने की बात सामने आई थी।
पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि किसान को परिवार की एक महिला और पड़ोसी महिला से समलैंगिक संबंध होने का शक था। शक के चलते अक्सर किसान महिलाओं से विवाद करता था।
विज्ञापन

इसके बाद ही किसान की हत्या की साजिश रची गई। पड़ोसी महिला ने ही कुछ करीबियों को किसान की हत्या के लिए कहा था। इसके एवज में कुछ रकम भी थरियांव थाने के बहरामपुर के रहने वाले ई-रिक्शा चालक को दी गई। ई-रिक्शा चालक ने ही साथियों संग किसान की हत्या की।
पुलिस ने ई-रिक्शा चालक की तलाश में दबिश दी। पुलिस ने ई-रिक्शा चालक के परिवार के कई करीबियों को उठाकर पूछताछ चालू की है। पुलिस ने किसान की पड़ोसी महिला के गेंडुरी और सुजरही गांव में रहने वाली महिला रिश्तेदारों को भी पकड़ा है।
किसान के शव का नलकूप स्थित बाग में अंतिम संस्कार किया गया। किसान के भाई गोकुल और अन्य परिजन ने बताया कि परिवार की किसी से कोई रंजिश नहीं है। हत्या क्यों की गई वह कुछ नहीं बता सकते हैं। थानाध्यक्ष धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि घटना की जांच कई बिंदुओं पर की जा रही है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें