फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: जेल से छूटने के बाद किशोरी से दुष्कर्म का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा था। जेल से छूटने के बाद आरोपी ने दुष्कर्म की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी ने 12 जनवरी को गौसपुर गांव के साजन उर्फ दीपक लोधी के खिलाफ दुष्कर्म, आइटी एक्ट, एससी-एसटी, पाक्सो एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि साजन ने कुछ दिन पहले उससे दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया था।
वीडियो को वायरल कर उसे बदनाम किया है। विवेचक अनुज मिश्रा ने बताया कि किशोरी 30 नवंबर को बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली मौसी के घर गई थी। यहां एक दिसंबर को किशोरी को साजन बहलाकर ले गया था। बिंदकी कोतवाली पुलिस ने साजन को अपहरण के आरोप में जेल भेजा था। जेल से छूटकर आने के बाद किशोरी से दुष्कर्म का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन






किशोरी को बंधक बनाने का आरोपी गिरफ्तार

किशोरी को बंधक बनाने के आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया है। ललौली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी आठ जनवरी को लापता हो गई थी। उसके मां और पिता रिश्तेदार के घर अंतिम संस्कार में गए थे। खोजबीन में पता नहीं लगने पर ललौली थाने में करैहा गांव के मेडू का डेरा निवासी धीरज निषाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। 10 जनवरी को धीरज गांव के किनारे किशोरी को छोड़कर भाग निकला था। प्रभारी निरीक्षक एसबी सिंह ने बताया कि अपहरण के आरोपी धीरज को गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें