फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक लूट के दौरान चालक की प्रयागराज रही लोकेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के बाईपास रिलायंस पेट्रोल पंप के पास चालक को बंधक बनाकर डीसीएम लूट का मामला संदिग्ध निकला है। पुलिस ने चालक के मोबाइल की लोकेशन जांची, तो वह 14 जनवरी की रात प्रयागराज में मिली है।
विज्ञापन

इस तरह से पुलिस की जांच में मामला संदिग्ध निकला है। कानपुर से इलेक्ट्रिक का सामान लेकर सुल्तानपुर जाने के लिए निकली एक डीसीएम को गुरुवार रात हाईवे पर लूट लिया गया था। चालक को बंधक बनाकर बदमाशों ने उसे कौशाम्बी में फेंका था। मामले की जानकारी पर कौशाम्बी जिले की पुलिस आई थी।
कानपुर शहर के पनकी थाना क्षेत्र के गंगागंज गांव निवासी अनवर डीसीएम चालक है। चालक के मुताबिक कानपुर ट्रांसपोर्ट नगर से डीसीएम (यूपी 78 एफटी 3162) में इलेक्ट्रिक का सामान लेकर वह गुरुवार देर शाम सुल्तानपुर के लिए निकला था।
विज्ञापन

रात करीब साढ़े 11 बजे वह शहर के बाहर हाईवे में स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास खड़ा होकर डीसीएम का शीशा पोंछ रहा था। इस दौरान पांच लोग कार से आए और तमंचा लगाकर उसे बंधक बना कार में बैठा लिया।
इसके बाद दो लोग डीसीएम लेकर भाग निकले। कार सवार बदमाशों ने उसे कौशाम्बी जिले के मंझनपुर के पास भोर पहर करीब चार बजे कार से फेंक दिया। मामले की शिकायत लेकर वह मंझनपुर थाने पहुंचा।
जिसके बाद कौशाम्बी जिले की एसओजी टीम ने घटना की पुष्टि की। खागा और बड़ौरी टोल प्लाजा पर सीसीटीवी फुटेज की जांच की। जिसमें डीसीएम निकलती दिखी।
इधर पुलिस की जांच में डीसीएम चालक के मोबाइल की लोकेशन घटना की रात प्रयागराज में होना स्पष्ट हुआ। जिससे मामला संदिग्ध हो गया है। सीओ सिटी संजय सिंह ने बताया डीसीएम फतेहपुर हाईवे से लूटा है या नहीं इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है।
चालक के मोबाइल सर्विलांस लोकेशन प्रयागराज होना आया है। मामले की जांच की जा रही है। यहां इसके संबंध में कोई तहरीर नहीं आई और न ही रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें