सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज खागा में निधि समर्पण समिति की बैठक में शमिल पदाधिकारी
- फोटो : FATEHPUR
खागा। 15 जनवरी से 15 फरवरी तक हर रामभक्त जनता को जागरूक करें और श्रीराम मंदिर निर्माण में सहयोग कर पुण्य कमाएं। यह बातें शनिवार को राम मंदिर निर्माण निधि समर्पण समिति की बैठक में कही गई।
खागा के जीटी रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण महाअभियान समिति की बैठक में जिले स्तर के पदाधिकारियों ने कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए 54 न्याय पंचायतों में समितियों का गठन किया जा चुका है।
नगर में छह समितियां बनाई गई है। हर व्यक्ति, पूरी ताकत के साथ लोगों के बीच पहुंचकर मंदिर निर्माण संकल्प को पूरा करेगा। लोगों को जागरुक करने के साथ ही उनसे सहयोग की अपील की जाएगी।
बैठक में रामजी, भवानी, कृष्ण स्वरूप, व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल, अमित, रामबाबू, शिव स्वरूप, सर्वेश, राकेश सिंह, प्रवीण पांडेय, असलम सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।