फतेहपुर। इंस्पायर अवॉर्ड मानक योजना के तहत जिले ने 85 फीसदी छात्रों का नामांकन कराकर प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। जिले को 6,150 छात्रों का लक्ष्य मिला था, जिसके सापेक्ष 5,176 छात्रों ने आवेदन किया है। आवेदन की अंतिम तिथि मंगलवार है, ऐसे में अधिकारियों को उम्मीद है कि यह संख्या और बढ़ सकती है।
जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य छात्रों में रचनात्मकता, नवाचार और आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करना है। इसके जरिये छात्र प्रतिभा और कौशल को बेहतर ढंग से विकसित कर सकते हैं।
प्रदेश स्तर पर सबसे अधिक नामांकन (आवेदन) के साथ संभल पहले स्थान पर है। यहां से 3,615 में से 3,195 छात्रों ने आवेदन किया। दूसरे स्थान पर चित्रकूट रहा। यहां 2,890 के लक्ष्य के मुकाबले 2,478 छात्रों ने नामांकन कराया।