फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: डीएम ने ग्रामीणों के सामने पढ़ीं मतदाता नामावलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बहुआ विकास खंड के मोहन अलीपुर में बुधवार को डीएम निधि गुप्ता वत्स ने बैठक की। यह बैठक मतदाता सूची के शुद्धिकरण व सत्यापन में पारदर्शिता के लिए हुई। ग्रामीणों व कर्मचारियों के सामने पंचायत व विधानसभा की निर्वाचक नामावलियां पढ़ी गईं। डीएम ने सूचियों का मिलान कर पात्र व छूटे मतदाताओं की पहचान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में प्रधान, बीएलओ, आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां और आशा बहुएं उपस्थित थीं। डीएम ने कहा कि सत्यापन में किसी पात्र नागरिक का नाम न छूटे। विसंगतियों को दूर करने के लिए सूचियों का बारीकी से मिलान हो।
छूटे मतदाताओं के नाम शामिल कराने को अधिक फार्म-6 भरवाए जाएं। बैठक का कार्यवृत्त सुरक्षित रखने को भी कहा गया। प्रशासन का लक्ष्य त्रुटिरहित निर्वाचक नामावलियां बनाना और सभी पात्र नागरिकों को मताधिकार सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें