फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: डीआईओएस ने 15 छात्रों और कक्ष निरीक्षकों के दर्ज किए बयान

विज्ञापन
फाइल फोटो-42-तेजस। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
फतेहपुर। सरस्वती बाल मंदिर शिवपुरम के कक्षा 12 के छात्र मौत के मामले में बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार स्कूल पहुंचे और जांच की। उन्होंने घटना के दिन मौजूद शिक्षकों और छात्रों से घटनाक्रम की जानकारी ली। डीआईओएस ने करीब 15 छात्रों के बयान दर्ज किए। साथ ही घटना से जुड़े अन्य बिंदुओं की भी पड़ताल की।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइंस में एसपी आवास के पास रहने वाले छात्र तेजस को 26 अगस्त को स्कूल में त्रैमासिक परीक्षा के दौरान नकल की पर्ची के साथ पकड़ा गया था। आरोप है कि नकल के मामले में उसे पीटा गया। इसके बाद 1500 रुपये जुर्माना और रिस्ट्रीकेशन की कार्रवाई कर उसे घर भेज दिया गया था।
दोपहर करीब दो बजे तेजस सौरा औद्योगिक क्षेत्र में पानी की टंकी के पास बेसुध हालत में मिला था। परिजन उसे इलाज के लिए ले गए। यहां देर शाम उसकी मौत हो गई। डीआईओएस की जांच में स्कूल को सरकारी अवकाश के दिन खोले जाने की पुष्टि पहले ही हो चुकी है।
विज्ञापन

बुधवार को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर रिस्ट्रीकेशन की कार्रवाई के दौरान तेजस के साथ मौजूद साथी छात्र को बुलाकर उसका बयान दर्ज किया गया। जिस कक्ष संख्या 11 में तेजस था वहां भी जांच की गई। घटना के समय मौजूद दो कक्ष निरीक्षकों से पूछताछ हुई।
परीक्षा में शामिल करीब 15 छात्रों से भी घटनाक्रम की जानकारी लेकर उनके बयान दर्ज किए गए। डीआईओएस ने बताया कि घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।



भैंस हांकते समय चरवाहे ने सबसे पहले बेसुध छात्र को देखा
छात्र तेजस की मौत के मामले में विवेचक सुरेश चौहान ने बुधवार को घटनास्थल पहुंचकर जांच की। जांच में सामने आया कि छात्र के साथ क्या और कब हुआ इसकी किसी को जानकारी नहीं थी। बताया गया कि एक चरवाहे की भैंस पानी की टंकी की ओर चली गई थी। उसे हांकने पहुंचे चरवाहे की नजर वहां बेसुध पड़े छात्र पर पड़ी। उसने शोर मचाकर आसपास के लोगों को जानकारी दी। इसके बाद लोगों और पुलिस को छात्र के वहां पड़े होने की जानकारी हुई।

फाइल फोटो-42-तेजस। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें