फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबूतर पकड़ने कुएं में उतरे किसान की मौत

विज्ञापन
बबुरिहा पुर में कुएं के पास लगी भीड़ व मौजूद पुलिस। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
अमौली। चांदपुर थाना क्षेत्र के बम्बुरिहापुर गांव में लापता किसान का शव सोमवार की दोपहर कुएं में मिला। उसके गमछे में दो कबूतर बंधे थे। इससे स्पष्ट हो रहा है कि किसान कबूतर पकड़ने कुएं में उतरा था। जहरीली गैस से दम घुटने से मौत की आशंका जताई गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन

गांव निवासी राजेंद्र वर्मा (55) खेत में पानी लगाने की बात कहकर रविवार की सुबह घर से निकले थे। इसके बाद घर नहीं लौटे। बेटा शैलेंद्र खोजबीन में जुटा था। उनके पुराने नलकूप के सूखे कुएं के पास सोमवार को चप्पलें पड़ी मिलीं। ग्रामीणों ने कुएं में झांका तो राजेंद्र का शव पड़ा था।
इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कुएं में जहरीली गैस फैली होने की आशंका पर दमकल टीम बुलाई गई। दमकल कर्मियों ने कांटे में फंसाकर शव बाहर निकाला। ग्रामीणों ने बताया राजेंद्र कबूतर पकड़ने के लिए कुएं में उतरे होंगे।
विज्ञापन

उनके गमछे में दो कबूतर बंधे थे। इनमें एक जिंदा और दूसरा मर गया था। थानाध्यक्ष किशन सिंह ने बताया शरीर पर चोट नहीं दिखी है। जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें