फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सड़क किनारे बिछाई जा रही बिजली लाइन से बढ़ा खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
धाता। धाता और खरसेड़वा उपकेंद्रों से जुड़ी कृषि फीडर लाइन सड़क के बेहद करीब से बिछाई जा रही है। इससे हादसों की आशंका गहराती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क थोड़ी भी चौड़ी की गई तो पूरी लाइन हटानी पड़ेगी। इससे विभाग को भारी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन




स्थानीय ग्रामीण मार्कण्डेय सिंह, संदीप सिंह, विवेक सिंह, मुहम्मद यूसुफ, मुहम्मद कलीम, टाइगर सिंह और रबी करन सिंह ने बताया कि तार टूटने की स्थिति में राहगीरों को जान का खतरा रहेगा।

बिजली विभाग के अभियंता अजय कुमार ने बताया कि यह लाइन ठेकेदार की ओर से डाली जा रही है। अभी विभाग को हैंडओवर नहीं हुई है। इस संबंध में शिकायत मिली है, जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें