ऐच्छिक ब्यूरो में सुनवाई करते सीओ जाफरगंज पुर्णेंदु सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
मामूली विवादों पर अलग रहने वाले जोड़ों को मिलाने के लिए रविवार को ऐच्छिक ब्यूरो का आयोजन हुआ। दोनों पक्षों से बातचीत के चार जोड़े के मनमुटाव खत्म कराकर साथ भेजा गया।
पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष में ऐच्छिक ब्यूरो सीओ जाफरगंज पुर्णेंदु सिंह की अध्यक्षता में हुआ। 41 मामले सुनवाई में लगे, इनमें 31 मामलों से संबंधित लोग पहुंचे।
घरेलू विवादों के कारण अलग रहने वाले जाफरबाद घरईखेड़ा निवासी राजकरण और उनकी पत्नी सरोज देवी, मलवां अमौरा के शिवपाल व सुनीता, थरियांव थाना क्षेत्र के बहबुद्दीपुर निवासी मजीद व नसरीन, सिविल लाइन निवासी उमेश और सुनीता के मामले सुलझाए जा सके। इस मौके पर महिला थाना प्रभारी प्रतिमा सिंह, ऐच्छिक ब्यूरो के सदस्यों में शारदा मिश्रा, ऋषिराज त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।