फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक ने केजरीवाल के खिलाफ दी तहरीर

Sat, 05 Nov 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
सदर कोतवाली में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ तहरीर देते सदर विधायक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जेएनयू दिल्ली में भाजपाइयों पर कथित अभद्र टिप्पणी करने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। सदर विधायक विक्रम सिंह ने समर्थकों के साथ शुक्रवार रात सदर कोतवाली पहुंच कर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ तहरीर दी। विधायक ने कहा कि इस तरह की अभद्र टिप्पणी से कार्यकर्ता आहत हुए हैं। दूसरी ओर पुलिस ने तहरीर लेकर उस पर जांच और विधिक राय मशविरा शुरू कर दिया है।
विज्ञापन



भाजपा विधायक विक्रम सिंह कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पहुंचे। उन्होंने तहरीर देकर बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तीन नवंबर को जेएनयू प्रांगण में जो कुछ कहा है, उससे देश के करीब 12 करोड़ भाजपा सदस्य आहत हुए हैं। विधायक ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने भाजपाइयों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया है जो कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि अरविंद ने भाजपाइयों से माफी नहीं मांगी तो आंदोलन किया जाएगा।

इस मौके पर जनमेजय, विजय शुक्ला, विशिष्ट दीक्षित, शिवम, आनंद, जीतू हयारण भी मौजूद रहे। कोतवाल महेश पांडेय का कहना है कि सदर विधायक की तहरीर ले ली गई है। अभी जांच प्रक्रिया के बाद ही एफआईआर के बारे में कुछ कहा जा सकेगा। वैसे एक ही अपराध की दो जगह एफआईआर नहीं कराई जा सकती है। घटनास्थल दिल्ली का जेएनयू परिसर दिखाया गया है। वह भी दूसरे प्रांत का मामला है। ऐसे में विधिक राय ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें