फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से लोडर सवार दो लोगों की मौत

Sun, 22 May 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
हादसे के बाद सीएचसी में लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिंदकी(फतेहपुर)। कोतवाली क्षेत्र के बाईपास महरहा रोड पर शनिवार को एक लोडर में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि लोडर के परखचे उड़ गए। हादसे के शिकार 14 लोगों में सभी को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किए गए। जहां दो लोगों की मौत हो गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


गांधी चौराहे सेएक लोडर मुरादीपुर थाना कल्यानपुर सब्जी लादकर जा रहा था। जिसमें कई लोग सवार थे। लोडर महरहा गांव के पास पहुंचा तभी सामने से आ रहे ट्रक ने लोडर में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद लोडर दो हिस्सों में बंट गया।

हादसा देखकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। लोडर में फं से घायलों को बाहर निकाला गया। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी से सभी को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन


जहां पर डाक्टरों ने कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चंदनपुर गांव निवासी प्रसाद की पत्नी जगदेई (70) और एक अज्ञात 70 वर्षीय वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। जगदेई के बेटे रज्जन ने बताया कि बहन के घर अमेना गांव गई थी। वहीं से लौटकर आ रही थीं।

बिंदकी कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में मरने वाले वृद्ध की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। हादसे की खबर पाते ही सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयाल उर्फ दयालू गुप्ता, पूर्व उपाध्यक्ष सुधीर यादव व कई  संगठनाें के लोग पहुंच गए। हादसे में घायलों के रोते बिलखते परिजनों को ढांढस बंधाया। मरीजों के इलाज में चिकित्सीय स्टाफ की मदद की। सैकड़ों लोगों की सीएचसी में भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें