फतेहपुर। गौरी क्षेत्र में नगर पालिका शहर के सबसे बड़े पार्क का निर्माण कराएगी। मधुपुरी गांव के समीप पार्क निर्माण के लिए 13 बीघे जमीन चिह्नित हो चुकी है। नगर पालिका पार्क निर्माण के लिए टेंडर कराने की तैयारी में है।
नगर पालिका मुख्यमंत्री नगरोदय योजना से मधुपुरी के समीप गौरी में करीब 75 लाख की लागत से पार्क का निर्माण कराएगी। इसके लिए जमीन का सीमांकन हो चुका है। केंद्रीय विद्यालय के समीप इस पार्क का निर्माण होने से केंद्रीय विद्यालय के बच्चों को पार्क में मनोरंजन की सुविधा मुहैया होगी।
नगर पालिका के ईओ रविंद्र कुमार ने बताया कि गौरी में पार्क निर्माण की तैयारी पूरी है। पार्क का निर्माण शुरू कराने के लिए जल्द ही टेंडर कराया जाएगा। इसके बाद पार्क का निर्माण शुरू हो जाएगा।