फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दुष्कर्म पीड़िता की मौत का कारण नहीं स्पष्ट, स्लाइड बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। चने के खेत से मिले दुष्कर्म पीड़िता के शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। डॉक्टर ने दुष्कर्म की आशंका पर स्लाइड बनाई हैं। पुलिस की मौजूदगी में शव का शाम को अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का गांव के ही सुनील यादव से प्रेम प्रसंग था। युवती ने 25 फरवरी को सुनील यादव व तीन अन्य लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, गर्भपात की प्राथमिकी दर्ज की थी। युवती का सोमवार दोपहर करीब एक बजे घर से करीब एक किलोमीटर दूर चने के खेत से शव मिला था। उसके चेहरे व गले में चोट के निशान थे। मौके से सल्फास की पाउच व पानी की बोतल व अन्य सामान मिला था। थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद घटना की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें