फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: जिला पंचायत सदस्य के भाई ने युवती को अगवा कर दुष्कर्म किया

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला पंचायत सदस्य का भाई 30 नवंबर की रात एक 18 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर अगवा कर ले गया। चार दिन तक एक घर में रखकर दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद शुक्रवार को गांव किनारे हाईवे पर छोड़कर भाग निकला। युवती ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि वार्ड संख्या 28 के जिला पंचायत सदस्य सलमान की कोयला भट्ठियां संचालित होती हैं। भट्ठियों पर वह कोयला बीनने जाती थी।
करीब छह माह पहले जिला पंचायत सदस्य के भाई नावेद ने उसके साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया था। अब बालिग होने पर वह शादी के लिए कह रही थी। भागकर शादी का झांसा देकर 30 नवंबर की रात नावेद ने उसे घर बुलाया।
विज्ञापन

घर के बाहर कार में बैठाकर शहर के मसवानी मोहल्ला एक रिश्तेदार के घर लेकर आया। आरोप है कि यहां उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। उसे शुक्रवार को बांदा चलकर शादी करने के लिए कहा। बांदा जाने वाले रास्ते पर गांव किनारे उसे छोड़कर भाग निकला।
बांदा में नावेद ने किसी मस्जिद में चलकर धर्मांतरण के बाद शादी की बात कही थी। प्रभारी निरीक्षक एसबी सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। फिलहाल धर्मांतरण संबंधी कोई बात युवती ने नहीं बताई है। युवती के लापता होने पर एक नवंबर को गुमशुदगी भी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें