फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के लिए लाइन में लगी दुल्हन

Sun, 20 Nov 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर
विज्ञापन
शादी के लिए रुपए निकालने आई दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उमरा गांव के रामचंद्र की पुत्री सीमा की शादी 30 नवंबर को है। दुल्हन खुद बैंक से रुपया लेने के लिए एक सप्ताह से लाइन लगा रही हैं। दोपहर बैंक में बैंक गेट पर खड़ी रही। उनका कहना है कि शनिवार को 90 हजार रूपए बैंक से निकालने की अनुमति मिल गई है। अभी भी पांच सौ व एक हजार रुपये के एक लाख सत्तर हजार रुपये बदलने हैं।
विज्ञापन


ढाई लाख रुपये के आदेश से पिता खुश
खागा। जगतपुर करियापुर गांव के राजाराम मौर्य ने शादी में ढाई लाख रुपये निकालने की सूचना पर खुशी जाहिर की है। उनका कहना है कि तीन दिसंबर को बेटी राधा की शादी है। एक सप्ताह से रुपया निकालने के लिए लाइन में लगते रहे। नबंर आने के पहले ही गेट बंद हो जाता था। अब शादी के कार्ड और हलफनामे पर ढाई लाख रुपये मिल जाएंगे, तो शादी का खर्च आराम से चल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें